{"_id":"64bfc4a21333ff6683075753","slug":"local-youths-heinous-act-by-climbing-on-the-tank-in-bareilly-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पानी की टंकी पर चढ़कर लड़के करते हैं घिनौनी हरकत, स्थानीय लोग परेशान; नगर आयुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पानी की टंकी पर चढ़कर लड़के करते हैं घिनौनी हरकत, स्थानीय लोग परेशान; नगर आयुक्त से शिकायत
Tue, 25 Jul 2023 06:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:29 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि ये सभी एजाज नगर के रहने वाले लड़के हैं। जो अक्सर इस पानी की टंकी पर चढ़कर नहाते हैं। इसके अलावा मल-मूत्र का त्याग भी इसी पर करते हैं।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े खुराफाती लड़के
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में पेयजल की टंकी पर चढ़कर खुराफात किए जाने का वाीडियो वायरल हुआ है। नागरिकों की ओर से इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त से भी की गई है। लोगों ने इस टंकी की सफाई कराए जाने व खुराफाती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
आठ सेकेंड के वायरल वीडियो में कुछ युवा पेयजल की टंकी पर बैठे दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि ये सभी एजाज नगर के रहने वाले लड़के हैं। जो अक्सर इस पानी की टंकी पर चढ़कर नहाते हैं। इसके अलावा मल-मूत्र का त्याग भी इसी पर करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब इन युवाओं को मना किया जाता है तो मारपीट पर भी आमादा हो जाते हैं। पत्र में मांग की गई कि इसकी वजह से पेयजल दूषित हो गया है। ऐसे में टंकी की सफाई कराई जाए और खुरापात करने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन