फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Local people opposed the house sold to muslim man in bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक को बेचा मकान, मोहल्ले के लोगों ने किया विरोध, पलायन की चेतावनी दी

Mon, 19 Aug 2024 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपना मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेच दिया। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचे जाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Local people opposed the house sold to muslim man in bareilly
मोहल्ले के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पंजाबपुरा में एक ही समुदाय की घनी आबादी के बीच बना एक मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचने का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया कि वह विधिक तरीके से अपनी बात कहें। इस मामले में आज स्थानीय लोग अधिकारियों से मिल सकते हैं।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा में वकीलों वाली गली में एक ही समुदाय के लोगों की घनी आबादी है। वहां एक युवक ने अपने मकान को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को बेच दिया है। इसका पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


'टल सकता है सौदा' 
एक संगठन से जुड़े अनिल मुनि ने बताया कि विक्रेता को अभी मकान की पूरी धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है, इसलिए यह सौदा टल सकता है। अगर सौदा न टला तो सभी लोग यहां अपने मकानों को बेचकर मोहल्ला छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। किला थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मौके पर रही। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनी हुई है। लोगों की जो शिकायत है वह पुलिस के स्तर की नहीं है। 

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति किसी को बेच सकता है, इसमें प्रशासन का कोई दखल नहीं होता। पंजाबपुरा में किसी मकान के बैनामे को लेकर कोई शिकायत अभी हमारे पास नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed