फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loader collides with container, woman dies, four injured

Bareilly News: कंटेनर से भिड़ा लोडर, महिला की मौत, चार घायल

Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Loader collides with container, woman dies, four injured
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नेशनल हाईवे पर टिसुआ ओवरब्रिज के पास टायर पंक्चर होने के बाद सड़क पर खड़े कंटेनर से एक लोडर वाहन भिड़ गया। हादसे में लोडर में बैठी बलिया निवासी महिला की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हुए हैं, उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बलिया निवासी आकाश ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर के थाना मंडी में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बलिया से एक ई-रिक्शा खरीदा। सोमवार को वह लोडर वाहन में इसे लादकर मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। मां चांदनी (32) और पिता प्रकाश राय भी साथ थे। चालक रोहित और क्लीनर शुभम के साथ पिता-पुत्र केबिन में बैठे थे। चांदनी पीछे की ओर बैठी हुई थीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे नेशनल हाईवे पर टिसुआ ओवरब्रिज के पास एक कंटेनर टायर पंक्चर होने के बाद सड़क पर खड़ा हुआ था। ओवरटेक कर रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में लोडर वाहन कंटेनर से टकरा गया। चांदनी के सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। केबिन में बैठे चारों लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि कंटेनर चालक ने सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दिया। कोई संकेतक भी नहीं लगाया। इस वजह से हादसा हुआ।

हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। पुलिस ने ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed