फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Load on feeders increased in winter, system faltered due to fault every day

Bareilly News: सर्दी में फीडरों पर बढ़ गया लोड, आए दिन फाॅल्ट से लड़खड़ाई व्यवस्था

Sat, 10 Jan 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Load on feeders increased in winter, system faltered due to fault every day
मीरगंज/ नवाबगंज/ गुलड़िया/ आंवला। सर्दी के मौसम में तहसील क्षेत्रों के फीडरों पर लोड बढ़ गया है। इससे कटौती में वृद्धि ने लोगों के समक्ष परेशानी बढ़ा दी है। आश्चर्यवाली बात है कि राहत देने के लिए बिजली निगम ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोई तैयारी नहीं की। नतीजतन, लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तहसील नवाबगंज में विद्युत कटौती के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। यहां छह घंटे की कटौती रोस्टिंग के आधार पर जा रही है, जिसमें तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को कटौती की जा रही है। जेई मोहित कुमार ने बताया कि क्योलड़िया के लिए नवाबगंज से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लाइन पर काम चल रहा है। एक दो दिन में कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। मीरगंज में कस्बा और देहात क्षेत्र में हालत खराब है। कस्बावासियों के अनुसार, यहां प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जबकि मीरगंज देहात क्षेत्र में 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। रात के समय बिजली कटौती से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार, क्षेत्र में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर और लाइनों में बार-बार फाॅल्ट हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बार-बार बाधित करनी पड़ रही है। दुनका क्षेत्र में जाफरपुर बिजलीघर से पांच से छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। गुलड़िया में घरों में बिजली उपकरणों की भरमार हो गई है। इससे हर आधे घंटे में ट्रिप हो रही है। जेई राहुल रावत ने बताया कि घरेलू उपकरण बढ़ने से काफी लोड बढ़ गया है, फिर भी कर्मियों को मौके पर मरम्मत के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक नीरज सक्सेना ने बताया कि सुबह छह बजे से होने वाली कटौती से सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों को हो रही है।

क्योंकि सुबह बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति बाधित होती है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि प्रति दिन ढाई से तीन घंटे कटौती होती है। पिछले एक महीने से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ने से अक्सर फाॅल्ट बढ़ गए हैं। सर्दी के कारण इनको ठीक करने में समय भी ज्यादा लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed