फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live-in partner exploited the girl in Bareilly

रिश्ते के मामा ने लूटी आबरू: लिव-इन पार्टनर बनकर युवती को रखा, नशा देकर दोस्तों से कराया दुष्कर्म

Sun, 25 Feb 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 04:55 PM IST
सार

बरेली के युवक ने दादरा और नगर हवेली की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। लिव इन रिलेशनशिप का प्रमाणपत्र बनवाकर उसे कई शहरों में रखा और दुष्कर्म करता रहा। दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। 

विज्ञापन
Live-in partner exploited the girl in Bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के युवक ने लिव इन रिलेशनशिप का प्रमाणपत्र बनवाकर दादरा और नगर हवेली की युवती को कई शहरों में रखकर दुष्कर्म किया। उसने अपने दोस्तों से भी युवती का दुष्कर्म कराया। आरोपी युवक पीड़िता का रिश्ते में मामा लगता है। उसके खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दादरा और नगर हवेली निवासी युवती ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र निवासी युवक ने उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप का प्रमाणपत्र बनवा लिया। युवक ने उसे अलग-अलग शहरों में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने घर व कुछ होटलों में उसे नशा देकर दोस्तों से भी उसका दुष्कर्म कराया। उसके पिता, बहन और मां भी साजिश में शामिल रहीं। 
विज्ञापन


वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। युवक नशा देकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। युवती ने एसएसपी को अपनी पीड़ा बताई तो उनके आदेश पर बारादरी थाने में युवक व उसके परिजनों पर बलवा, दुष्कर्म, गर्भपात कराने व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से शादीशुदा है आरोपी
युवती ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका मामा लगता है। वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी ने यह बात उससे छुपाई और प्यार का ढोंग कर लिव-इन में रहने लगा। आरोप लगाया कि असलियत पता लगी तो उसने विरोध किया। इस पर वह और भड़क गया। उसने अपने दोस्तों से भी उसका दुष्कर्म कराया। 

दोस्तों से दुष्कर्म कराने से पहले वह और उसके घरवाले युवती को खाने में नशे की दवा दे देते थे या नशे का इंजेक्शन लगा देते थे। लगातार नशे के इंजेक्शन और दवा के सेवन से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed