{"_id":"5f6656b28ebc3eb70873e409","slug":"litigation-between-two-departments-for-laid-down-branch-line-bareilly-news-bly420430130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ब्रांच लाइन बिछाने को लेकर विभागों में मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ब्रांच लाइन बिछाने को लेकर विभागों में मतभेद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर की गलियों में ब्रांच लाइन बिछाने के काम को लेकर जल निगम और जलकल विभाग में ठन गई है। दोनों महकमों के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। जलकल विभाग ने जल निगम को पत्र लिखकर कहा है कि ब्रांच लाइन डालने का काम जलकल विभाग करेगा। इस प्रस्ताव को जल निगम ने नामंजूर कर दिया है। दरअसल 212 करोड़ से इस प्रोजेक्ट पर दोनों महकमों की नजर है।
जल निगम अभी शहर में ट्रंक लाइन बिछाने का काम कर रहा है। इसके बाद ब्रांच लाइन का काम होना है। जल निगम ने सीवर और ब्रांच लाइन दोनों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। दोनों को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इधर, अब जलकल विभाग के पत्र का जवाब जलनिगम ने पत्र से देते हुए कहा है कि जल निगम ने ब्रांच लाइन बिछाने की पूरी तैयारी कर ली है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। दरअसल, शहर की गलियों में 174 ब्रांच सीवर लाइन बिछाई जानी हैं और 31 हजार कनेक्शन ब्रांच लाइन से जोड़े जाने हैं। अभी ब्रांच सीवर लाइन का टेंडर होना बाकी है। जलकल विभाग महाप्रबंधक आरके यादव ने बताया कि ब्रांच लाइन गलियों में बिछाई जानी है। अभी कई गलियों की लाइन ठीक है। उसकी हमें जानकारी है। इसलिए हमने जल निगम को पत्र लिखा है। वहीं, जल निगम के एक्सईन संजय कुमार ने बताया कि उनके विभाग ने शासन को दोनों लाइनों का प्रस्ताव भेजा था। एक पर काम हो रहा है और दूसरे पर जल्द शुरू होगा। उनकी तैयारियां पूरी हैं।