फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Listeners were impressed after listening to Radha's Bhojpuri songs

Bareilly News: राधा के भोजपुरी गानों को सुनकर कायल हुए श्रोता

Tue, 07 Nov 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Listeners were impressed after listening to Radha's Bhojpuri songs
भोजपुरी कार्यक्रम में गीत सुनाती गायिका राधा श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला में आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम में सोमवार रात लोग राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन श्रीवास्तव के गीतों पर लोग रात रातभर नाचते रहे। कार्यक्रम रात्रि करीब तीन बजे तक चला।
विज्ञापन

गायिका राधा श्रीवास्तव ने बजरंगबली का क्या कहना, गाया तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद चटनियां ए सईयां सिलवट पे पीसी, केकरा पे करी बिस्वास आदि गीत श्रोताओं को मंत्र मुक्त करते रहे। राधा श्रीवास्तव के बाद अमित रंजन श्रीवास्तव ने गोरिया चांद के अंजोरिया, गाया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नीक लागे टिकुलिया गोरखपुर की जैसे गीत राधा श्रीवास्तव ने गाए तो कुर्सियों पर बैठे श्रोता एक बार खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं अमित श्रीवास्तव के गीत, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जैसे गीत भी लोगों को आकर्षित करते रहे। रात के अंतिम पहर तक चले इस कार्यक्रम को देखने के लिए पंडाल के बाहर तक भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed