{"_id":"65946395440241f04c061ad2","slug":"list-of-712-vehicles-sent-rto-will-suspend-license-bareilly-news-c-4-noi1138-317132-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 712 वाहनों की सूची भेजी, आरटीओ करेंगे लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 712 वाहनों की सूची भेजी, आरटीओ करेंगे लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसएसपी ने 712 ऐसे वाहनों की सूची एआरटीओ दफ्तर भेजी है, जिनके तीन माह में तीन से ज्यादा चालान हैं। इनमें अधिकतर मामले हेलमेट न लगाने के हैं। इनमें एक नंबर पर बिना हेलमेट के ही दस चालान किए गए हैं।
इन दिनों चौराहों पर लगे कैमरों से बिना हेलमेट व तीन सवारी वाले दोपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान हो रहे हैं। कई लोग चालान होने के बाद काफी दिनों तक जुर्माना जमा नहीं करते हैं। वहीं, कई लोग एक बार चालान होने के बाद भी सुधार की कोशिश नहीं करते। ऐसे ही वाहन चालक अब पुलिस और परिवहन विभाग के रडार पर हैं।
एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक कार्यालय से ऐसे वाहनों की सूची मांगी थी जिनके तीन महीनों में तीन से ज्यादा चालान हो चुके हैं। ऐसे 712 वाहनों की सूची एसएसपी को मिली, जिसे संस्तुति के साथ परिवहन कार्यालय भेज दिया गया। इनमें ऐसे भी कई दोपहिया वाहन हैं जिनके तीन महीने में सात से आठ तक चालान हो चुके हैं। एक बाइक के सर्वाधिक चालान दस हो चुके हैं। अक्तूबर से दिसंबर तक इस बाइक के हर चौथे या पांचवें दिन चालान हुए हैं। सभी मामले बिना हेलमेट के हैं।
विज्ञापन
अधिकतर हादसों में वाहन चालकों की मौत सिर में चोट की वजह से हो रही है। इसलिए बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले दोपहिया वाहनों पर फोकस करते हुए चालान की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित वाहनों के मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई परिवहन विभाग के स्तर से होगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी