फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor shops will remain closed for three days due to body elections in Bareilly

UP Nikay Chunav: बरेली में निकाय चुनाव के चलते तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

Fri, 05 May 2023 05:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 May 2023 05:29 AM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट ने नौ मई की शाम छह बजे से 11 मई को मतदान समाप्त होने तक आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चोरी छिपे शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed for three days due to body elections in Bareilly
शराब की दुकान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव के चलते तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने शासनादेश के तहत नौ मई की शाम छह बजे से 11 मई को मतदान समाप्त होने तक आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस बंदी का कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। आबकारी अनुज्ञापन में देसी-अंग्रेजी शराब, बियर, मॉडल शॉप, भांग की दुकान, बार, सैन्य कैंटीन, डिनेचर्ड स्प्रिट व अन्य शामिल हैं। चोरी छिपे शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन

जिले में निषेधाज्ञा लागू, उल्लंघन पर कार्रवाई

निकाय चुनाव, बुद्ध पूर्णिमा, कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस विभाग को अराजक तत्वों की निगरानी करने और उनपर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

स्ट्रांग रूप में पहुंचीं ईवीएम

फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद बुधवार को ईवीएम को बरेली कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह की निगरानी में ईवीएम कक्षों में रखी गईं। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 13 सौ ईवीएम पहुंच गईं हैं। शेष के चुनाव मतपत्रों से होंगे। दस लाख मतपत्र लेने के लिए टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। 

मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम में 650, ठिरिया निजावत खां में 27, रिठौरा में 15, धौराटांडा में 21, फरीदपुर में 72, फतेहगंज पूर्वी में 13, बहेड़ी में 62, देवरनिया में 24, शेरगढ़ में 16, फरीदपुर में 10, रिछा में 18, मीरगंज में 24, शाही में 14, फतेहगंज पश्चिमी में 28, शीशगढ़ में 24, नवाबगंज में 52, सेंथल में 15, आंवला में 68, सिरौली में 27, विशारतगंज में 15 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed