फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lineman's work was being taken from a porter, the neck of those responsible will be entangled in the investigation

Bareilly News: कुली से ले रहे थे लाइनमैन का काम, जांच में फंसेगी जिम्मेदारों की गर्दन

Wed, 17 Jul 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Lineman's work was being taken from a porter, the neck of those responsible will be entangled in the investigation
बरेली। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत के मामले में एक्सईएन ने जांच का आदेश दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि संविदा कर्मी कुली के पद पर तैनात था, लेकिन उससे लाइनमैन का काम लिया जा रहा था। निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने भी मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात मिशन कंपाउंड उपकेंद्र में संविदा पर तैनात कुली नन्हे की करंट लगने से मौत हो गई थी। आमतौर पर कुली का काम सिर्फ सामान उठाना और एक जगह से दूसरी-जगह पर पहुंचाना होता है, लेकिन मढ़ीनाथ निवासी नन्हे से यहां लाइनमैन का काम लिया जा रहा था। सोमवार रात उपकेंद्र में फॉल्ट होने पर उनको सुरक्षा उपकरणों के बिना ही पोल पर चढ़ा दिया गया था। इस दौरान करंट लगने से उनकी जान चली गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नन्हे के बड़े बेटे दीपू और पत्नी राखी ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देंगे।
विज्ञापन

इधर, एक्सईएन प्रथम खंड महावीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई। उप्र विद्युत निगम निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव का कहना है कि संघ मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ है। प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर कार्यालय के पास रोड पर रखा शव

नन्हे की मौत के बाद काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मृतक के परिजन और संगठन के पदाधिकारी रात एक बजे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस रोड पर चीफ इंजीनियर कार्यालय के पास नन्हे का शव रोड पर रख दिया और वहीं बैठ गए। वह मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे। रात तीन बजे एक्सईएन महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के परिवार को सात लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी का भी आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए। मंगलवार तड़के पांच बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed