{"_id":"d9d3d20a04be89022c3bf99484cee41e","slug":"light-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई से नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई से नाराज लोगों ने किया हंगामा
बरेली
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विभागीय लापरवाही के चलते छोटे फाल्ट समय से सही नहीं हो पा रहे हैं। इससे परेशान लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं और प्रदर्शन, रास्ता जाम कर अपना गुस्सा जता रहे हैं।
शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से जगह जगह तार टूटने की शिकायतें हुईं। सबसे ज्यादा मामले पुराना शहर, संजय नगर, इज्जतनगर, किला, सुभाषनगर, बिहारीपुर, मलूकपुर, बमनपुरी, मठ चौकी, गंगापुर, नई बस्ती, मिनी बाईपास आदि इलाकों में फाल्ट हुए। प्रभावित लोगों ने इसकी शिकायतें उपकेंद्र पर करायी, लेकिन घंटों कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साई महिलाओं ने जगतपुर उपकेंद्र पर हंगामा किया। पुलिस और सभासद रूपेंद्र पटेल ने समझा कर मामला रफादफा करा दिया।
गंगापुर चौराहा- सर्राफा बाजार, मठ चौकी मार्ग पर सुबह से फाल्ट सही नहीं पाए। परेशान लोगों ने जेई पवन चंद्रा को फोन किया तो पता चला कि मामला शाहदाना जेई जगदीश सिंह से संबंधित है। फोन नहीं उठने पर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने बताया बाग अहमद अली आदि इलाके कई दिनों से प्रभावित हैं। पुलिस ने जाम खुलवा दिया। देर शाम कांकर टोला और आसपास इलाकों में सप्लाई गुल होने पर लोगों ने शाहदाना उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इससे आवागमन अस्तव्यस्त हो गया। पुलिस ने लोगों को तितर बितर कर दिया।
विज्ञापन
आज नहीं मिलेगी सप्लाई
बरेली। शहर में चल रहे सुधार कार्य के तहत के ईआई कंपनी शनिवार में आशापुरम, राजीव कुंज, रामायण बिहार और नैनीताल पोषक लाइन पर नए खंभे और ट्रांसफार्मर आदि लगाने का काम होगा।