{"_id":"5d3dffb28ebc3e6cf805f28c","slug":"light-other-faridpur-news-bly3703517101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक साल भर से टूटे पड़े तारों में दौड़ा करंट, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक साल भर से टूटे पड़े तारों में दौड़ा करंट, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता। बिजली की लाइन खींचने का ठेका लेने वाली कंपनी की लापरवाही से आंधी में साल भर पहले टूटे तारों में रविवार को अचानक करंट दौड़ा तो एक महिला की जान चली गई।
गांव गुलरिया में पिछले साल आंधी में नई खींची गई लाइन के तार टूटकर गिर गए थे। तबसे यह तार रोड के किनारे पड़े हुए हैं। इनके ऊपर से गुजर रही पुरानी जर्जर लाइन से ही गांव को बिजली सप्लाई दी जा रही है। रविवार को अचानक जर्जर लाइन को तार टूटकर जमीन पर पड़े तारों पर गिर गया जिससे उनमें करंट दौड़ गया। इसी दौरान गांव के राकेश राठौर की पत्नी कमला देवी (35) वहां से गुजरीं तो तार छू जाने से करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। उनका कहना है कि वह कई बाद हादसे की आशंका जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
लाइन ईस्ट इंडिया कंपनी ने डाली है। लाइन टूटने की जानकारी कंपनी के साथ उच्चाधिकारियों को भी दे दी थी लेकिन अब तक लाइन हैंडओवर नहीं की गई। इसी वजह से इसे दुरुस्त भी नहीं कराया जा सका। - राजेश कुमार, जेई भुता उपकेंद्र