{"_id":"5d2f808f8ebc3e6ccd346789","slug":"light-bareilly-news-bly3689371158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली एक्सईएन, एसडीओ और 71 लिपिक बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली एक्सईएन, एसडीओ और 71 लिपिक बदले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवागत जोनल चीफ इंजीनियर ने तीन एसडीओ एमए खां, अजय शुक्ला और नीरज यादव को इधर-उधर किया है।
नई स्थानांतरण नीति में 15 जुलाई तक ही फेरबदल होने थे, इसका पालन करने को बैक डेट में तबादले किए जा रहे हैं। एसडीओ एमए खां राजेंद्रनगर, अजय शुक्ला परसाखेड़ा और नीरज यादव एसडीओ किला होंगे। ग्रामीण विद्युत वितरण खंड-एक में सुशील गर्ग और द्वितीय में उमेश चंद्र सोनकर एक्सईएन बनाए गए हैं।
शहरी वितरण खंड प्रथम में राजेश शर्मा आए हैं। चीफ इंजीनियर तारिक मतीन बुधवार देर शाम तक लिपिक और जेई इधर-उधर तैनात करने की कवायद करते रहे। लिपिक संवर्ग में 87 नाम तय हुए, लेकिन एक वरिष्ठ लिपिक के हस्तक्षेप के बाद 71 कर्मचारी इधर-उधर हो पाए। इसकी सूची गुरुवार दोपहर जारी हुई। सूची को लेकर चर्चाएं हैं।
बहेड़ी विद्युत वितरण खंड में तैनात संदीप कुमार को ठेकेदारों के दो गुट हटाने और बचाने में लगे थे, लेकिन चीफ इंजीनियर ने नियमानुसार निर्णय लिया। बता दें कि संदीप ने 60 लाख रुपये का घोटाला और फर्जी भुगतान मामले का खुलासा कराया था, एक गुट उसे बहेड़ी से हटाना चाहता था, लेकिन सूची जारी होने से साफ हो गया कि घोटालेबाजों की नहीं चल पाई। प्रबंधन ने 22 जुलाई तक नए स्थानों पर तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।