फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

बिजली विभाग के कई इंजीनियर इधर-उधर

Mon, 15 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
light
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कई एक्सईएन और जेई इधर-उधर किए हैं। बरेली से चार जेई लखनऊ जोन स्थानांतरित कर सात नए अवर अभियंता यहां तैनात किए गए हैं। लखनऊ से आए अनिल कुमार नगरीय विद्युत वितरण खंड (चतुर्थ) और विकास सिंघल खंड तीन में एक्सईएन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निगम ने बरेली जोन में निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक कार्यकाल पूरा करने वाले चार अवर अभियंता अन्य क्षेत्र में तैनात किए हैं। इनमें सीके पटेल (बदायूं), अखिलेश त्रिपाठी, जसीम अख्तर, हीरा गुप्ता, जगदीश सिंह शामिल हैं। प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बरेली जोन में सात नए जेई स्थानांतरित किए हैं। इसमें महाराजगंज से विजय कुमार, रायबरेली से सुशील प्रजापति और शैलेंद्र कुमार, लालगंज से राम किशोर पाल, उन्नाव से अनीश रावत, अयोध्या से सतविंदर यादव, बहराइच से राम जगत वर्मा को तैनात किया गया है। एक्सईएन नगरीय विद्युत वितरण खंड (चतुर्थ) रंजीत चौधरी एक बार फिर चीफ इंजीनियर से संबद्ध किए गए हैं। लखनऊ से वेद प्रकाश अग्रवाल- शाहजहांपुर आए हैं।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने पिछले वर्ष स्थगित हुए सभी स्थानांतरण रद कर फिर से पूर्व आवंटित क्षेत्रों में तैनाती कर दी है। इसमें बरेली से जेई धर्मेंद्र कुमार, एके चौरसिया, अखिलेश कुमार और भगवान दास शामिल हैं। इधर, एसई ग्रामीण सर्किल में चार जेई इधर-उधर हुए हैं। अभय सिंह जेई संगठन में पदाधिकारी हैं, इसलिए वे सीबी गंज उपकेंद्र पर रहेंगे। आलोक प्रजापति- फतेहखंड पूर्वी, विनीत वर्मा- रिछा, चंद्रमा प्रसाद- देवरनिया उपकेंद्र पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed