{"_id":"6303ef0c59e64b1c1510938b","slug":"life-threat-to-bjp-leader-bareilly-news-bly495191510","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की फरियाद... मुझे मेरे पार्टी के नेताओं से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की फरियाद... मुझे मेरे पार्टी के नेताओं से बचाओ
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के शेरगढ़ मंडल के प्रभारी और बृज क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग संगठन के निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश राठौर ने पार्टी के निवर्तमान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष से जान का खतरा जताया है। फेसबुक पर अपलोड किए एक पत्र में उन्होंने लिखा है कि तीन दिनों से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सुरेश राठौर पत्र में लिखा है कि वह पूरे होशोहवास में यह पत्र लिख रहे हैं। अगर उनके और परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए सौरभ, टिंकू, संतोष साहू और उनका साला सूरज राठौर जिम्मेदार होगा। ये उन्हें तीन दिनों में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों के पीछे भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ है जो उनका फोन तक नहीं उठा रहे हैं। सुरेश ने लिखा है कि वह यह पत्र सोशल मीडिया के ही जरिए मुख्यमंत्री को भी भेज रहे है। पत्र वायरल करने के मसले पर कई बार फोन करने के बावजूद सुरेश राठौर से बात नहीं हो सकी।
पत्र को समझें आखिरी संदेश
फेसबुक पर पत्र अपलोड करने के साथ सुरेश राठौर ने लिखा है कि उनके पिता के हत्यारे ही अब उनकी भी हत्या करना चाहते हैं। इसमें बरेली भाजपा के एक निवर्तमान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं। उन्हें अपनी जान का खतरा है और इस मामले में एसएसपी समेत संबंधित थाने को भी सूचित किया गया है। उन्होंने लिखा है कि इस पत्र को ही उनका आखिरी संदेश समझ कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। व्यस्त होने के कारण मैं न फेसबुक देख पाया हूं, न किसी कार्यकर्ता ने कोई सूचना दी है। पूरे मामले की जानकारी लेकर हाईकमान को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा