फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lie two patients on the bed Ran away female patients

बेड पर दो मरीज लेटे तो  भाग गई महिला मरीज 

Thu, 08 Jun 2017 12:58 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 08 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर पिछले छह दिनों से अतिक्रमण के विरोध में महिलाएं धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को एक 42 वर्षीय महिला रामलली की तबियत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल तो महिला ने ठीक से इलाज कराया, लेकिन बुधवार को बेड कम होने की वजह से जैसे ही एक अन्य महिला को उसके बेड पर जगह दी गई तो महिला बिना कुछ बताए अस्पताल से भाग गई। अस्पताल के डॉक्टर उसे ढूंढते रहे तो वह फिर धरना प्रदर्शन स्थल पर मिली। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वापस अस्पताल लाने के लिए डॉक्टर काफी परेशान रहे। वह इलाज के लिए प्राइवेट रूम मांग रही है, लेकिन डॉक्टरों ने देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन

इमरजेंसी में बेड कम हैं और मरीज ज्यादा। धरना प्रदर्शन में कमजोरी की वजह से महिला को अस्पताल लाया गया। एक महिला बुधवार को अचानक अस्पताल से गायब हो गई। जब ढूंढा गया तो पता चला कि वह धरना स्थल पर फिर पहुंच गई है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला भर्ती होेने के लिए प्राइवेट रूम मांग रही है, जबकि ऐसे मामलाें में इमरजेंसी में ही केस रखे जाते हैं। हालांकि बुधवार को महिला भर्ती होने के लिए अस्पताल नहीं आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम ने बताया कि महिला को दोबारा लाया जा रहा है, लेकिन वह आना नहीं चाहती है, जबकि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed