फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended; notice issued to one.

Bareilly News: उर्वरक की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

Sat, 08 Aug 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended; notice issued to one.
बरेली। सीडीओ की ओर से गठित टीमों ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने तहसील सदर और आंवला क्षेत्र की कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि टीम को आंवला स्थित राधा माधव बीज भंडार पर बिक्री से जुड़े अभिलेख अधूरे मिले। दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, लभारी स्थित बीआर ट्रेडर्स से उर्वरक के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चिंजरी बाल किशनपुर स्थित जय भोले कृषि रसायन केंद्र और जय मां कृषि केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसको लेकर दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कुल 26 उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की। इस दौरान कुल 14 नमूने संगृहीत किए गए। 18 दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में दर्ज स्टॉक का मौके पर मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed