{"_id":"65494397a1c6d0dcc900b817","slug":"license-of-five-firecracker-traders-including-former-mlas-son-canceled-bareilly-news-c-4-bly1015-282583-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व विधायक के बेटे समेत पांच पटाखा कारोबारियों का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व विधायक के बेटे समेत पांच पटाखा कारोबारियों का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
बरेली। शहर में सौ फुटा रोड पर आबादी के बीच संचालित हो रहीं पांच थोक पटाखा दुकानों का लाइसेंस डीएम ने निरस्त कर दिया है। कार्रवाई में पूर्व विधायक के बेटे की दुकान का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है। डीएम ने सभी दुकानों को आबादी से बाहर करने का आदेश जारी किया है।
दिवाली से पहले थोक पटाखा कारोबारियों ने अवैध तरीके से क्षमता से ज्यादा आतिशबाजी का भंडारण कर रखा है। इसको लेकर अमर उजाला ने हाल ही में खबर भी प्रकाशित की थी। डीएम ने शहर में संचालित पटाखा दुकानों की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट, सीएफओ समेत कई अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। टीम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इसमें सौ फुटा रोड पर स्थित पांच दुकानों को आबादी के लिए खतरा बताया।
इसी आधार पर सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार ने प्रतीक शर्मा की शर्मा ट्रेडर्स, रेशमा की मिलन ट्रेडर्स, मुकेश सिंघल की सिंघल फायर ट्रेडर्स, अंकुश पावा की हरदेव ट्रेडर्स, विशाल गंगवार की विशाल भाई पटाखा वाले की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। बता दें कि विशाल गंगवार, नवाबगंज के विधायक रहे स्व. केसर सिंह गंगवार के बेटे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण करने के साथ ही सभी दुकानों को जल्द ही आबादी से बाहर करने का आदेश जारी किया है।