{"_id":"6a739455003ee5f8f00a738d","slug":"lessons-learned-from-overhead-tank-collapse-probe-into-876-projects-begins-bareilly-news-c-4-bly1015-940138-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरहेड टैंक गिरने से लिया सबक, 876 कार्यों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरहेड टैंक गिरने से लिया सबक, 876 कार्यों की जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। सरदारनगर में जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक के गिरने से पांच लोगों के घायल होने के बाद विभाग की तरफ से सभी 876 निर्माण स्थलों पर सतर्कता बरती जा रही है। अब यहां मिट्टी, कंक्रीट व अलाइनमेंट आदि की जांच कराई जा रही है।
जिले में अगस्त 2021 में जल जीवन मिशन के तहत काम शुरू हुआ था। 1,188 ग्राम पंचायतों के 1,807 राजस्व गांवों में 8,341 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। जल निगम ग्रामीण को नोडल एजेंसी बनाकर एनसीसी लिमिटेड फर्म से काम कराया जा रहा है। पांच मई को आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के सरदारनगर में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद निगम सतर्क हो गया है। अब सभी जगहों से मिट्टी, कंक्रीट आदि के नमूने जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय भेजे जाएंगे।
विभाग का दावा है कि अब तक 143 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। ओवरहेड टैंक व सीधे ट्यूबवेल के जरिये 1,230 गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। अब तक कुल 403 टंकियां तैयार हो गई हैं। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
सभी परियोजनाओं की मिट्टी, कंक्रीट व एलाइनमेंट की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आकांक्षा सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण