{"_id":"61f6e058dbd3dc3ca626e1a6","slug":"lekhpal-s-body-found-on-railway-track-near-lalfatak-bareilly-news-bly474013337","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला लेखपाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला लेखपाल का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरीदपुर में तैनात लेखपाल 59 वर्षीय रामऔतार सिंह यादव का शव लाल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। रामऔतार शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम कैंट पुलिस ने घरवालों को उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी।
भमोरा के गांव इस्लामाबाद में रहने वाले लेखपाल रामऔतार सिंह परिवार के साथ राजेंद्रनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में किराये पर रहते थे। शनिवार को शाम करीब चार बजे उनका शव लालफाटक से करीब आधा किलोमीटर आगे जंक्शन की ओर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचना दी तो उनके बेटे मुकेश समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मुकेश के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकेश ने बताया कि उनके पिता शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो वह कांधरपुर में रहने वाले अपने चाचा हरपाल सिंह के साथ उन्हें तलाशने निकले। इसी बीच कैंट पुलिस ने हादसे की सूचना दी। पुलिस किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत होने की बात कह रही है।