{"_id":"678ac9b6c70db0b8e40ea802","slug":"lekhpal-gang-captured-the-college-by-preparing-fake-documents-bareilly-news-c-4-lko1064-563616-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लेखपाल गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लेखपाल गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गरीब और कमजोर लोगों की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका बैनामा कराकर कब्जा करने वाले लेखपाल गिरोह के खिलाफ एक और शिकायत आई है। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेखपाल के खिलाफ इससे पहले नौ मामले दर्ज हो चुके हैं। इस बार फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज हड़पने का आरोप लगा है।
सिविल लाइंस निवासी सविता मेहरोत्रा ने एसएसडी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी और उसके द्वारा संचालित कॉलेजों की अध्यक्ष हैं। उनके पति सीए सुधीर चर्टर्ड एकाउंटेंट हैं। पति-पत्नी ने पूरी जमा पूंजी लगाकर, रिश्तेदारों व बैंकों से कर्ज लेकर रिठौरा में एक कॉलेज खोला था। कॉलेज को निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल के गिरोह ने कुछ समय के लिए संचालित करने के लिए ले लिया।
बाद में लेखपाल ने अपने गिरोह के गुर्गों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके कॉलेज पर ही कब्जा कर लिया। कब्जा छोड़ने के लिए वह करोड़ों रुपये मांग रहा है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शिकायत आई है। जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। निलंबित लेखपाल को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। संवाद