फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Legal electricity connections restored in Gihar Basti and the market.

Bareilly News: गिहार बस्ती और बाजार के वैध बिजली कनेक्शन किए बहाल

Thu, 24 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Legal electricity connections restored in Gihar Basti and the market.
फतेहगंज पूर्वी। गिहार बस्ती और बाजार के वैध बिजली कनेक्शनों को बहाल कर दिया गया है। रक्षा संपदा अधिकारियों की शिकायत पर मंगलवार को विद्युत निगम ने गिहार बस्ती और बाजार की दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ने रक्षा संपदा अधिकारी को बुधवार को पत्र दिया। फरीदपुर के दिवंगत विधायक के बेटे ईशान ग्वाल ने भी पहल की। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर अधिकारियों से बात की। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा थे, उनके कनेक्शन फिर से जोड़ दिए गए। गिहार बस्ती के लोग रसीदें लेकर उपकेंद्र पहुंचे। जेई ने रसीदें देखकर कर्मचारियों को कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बिजली बिल समय पर जमा करने को भी कहा। कनेक्शन बहाल होने से लोगों ने राहत महसूस की। ईशान ग्वाल ने भी सभी से बिल समय पर जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

वर्जन
जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किए। उन लोगों के कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। अन्य बकायेदारों से बिल जमा करने को कहा गया है।
- सजीव गुप्ता, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed