फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Legal Challenger Faridpur and Royal Blue XI won the matches

Bareilly News: लीगल चैलेंजर फरीदपुर व रॉयल ब्लू इलेवन ने जीते मैच

Wed, 13 Nov 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Legal Challenger Faridpur and Royal Blue XI won the matches
बरेली। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 में मंगलवार को वकीलों की आठ टीम के बीच चार मैच हुए। प्रतियोगिता में 23 को सेमीफाइनल व 24 को नवंबर को फाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पहले मैच में बरेली टाइगर ने टॉस जीत कर लीगल चैलेंजर फरीदपुर को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। इसमें लीगल चैलेंजर फरीदपुर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में बिना किसी विकेट गवाएं 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई बरेली टाइगर की टीम ने नौ विकेट पर 53 रन ही बना सकी। 53 रन और दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लेने वाले लीगल चैलेंजर फरीदपुर के खिलाड़ी धीरेंद्र को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में अनलिमिटेड हिटर्स (एस) ने बैटिंग शुरू की और आठ ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाए। इसमें टीम के अभिषेक ने 31 रन बनाए। जवाब में रॉयल ब्लू इलेवन ने तीन विकेट खोकर टारगेट प्राप्त कर मैच 7 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए 36 रन बनाने वाले ऋषिकेश को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे मैच में एनर्जेटिक लीगल फाइटर्स ने बैटिंग करते हुए आठ ओवर में छह विकेट पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई लीगल पॉवर स्ट्राइकर ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। 31 रनव दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लेने वाले अफसार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।



चौथे मैच में किलर इलेवन ने बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 74 रन बनाए। टीम के जुनैद ने नॉट आउट 27 रन बनाए। जवाब में किलर इलेवन ने मैच 25 रन से जीत लिया। इसमें किलर इलेवन के जुनैद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया व बरेली बार एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेट्री चमन आरा ने पुरस्कार प्रदान किया। मुख्य अतिथि बार कौंसिल सदस्य शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने विजेता टीम को 1200 रुपये व प्लेयर ऑफ मैच को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वर्तमान सदस्य व पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को टॉस उछाल के मैच की शुरुआत कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed