{"_id":"68f16390e2b91c40fc02f9ca","slug":"leakage-not-fixed-will-have-to-face-problems-even-during-festivals-bareilly-news-c-4-vns1074-747747-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठीक नहीं हुआ लीकेज, त्योहार पर भी झेलनी होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठीक नहीं हुआ लीकेज, त्योहार पर भी झेलनी होगी दिक्कत
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम में पाइप लाइन और सीवर लाइन में हुए लीकेज की मरम्मत शुरू तो हो गई, मगर काम पूरा नहीं हो पाया। टीम ने सात दिन लगने की बात कही है। ऐसे में दिवाली के त्योहार पर भी लोगों को परेशानी झेलनी होगी।
लीकेज की वजह से डीडीपुरम व एकतानगर में गंदा पानी कई सड़कों पर भरा हुआ है। यही नहीं लोगों के घरों में भी गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षदों ने भी इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद जलकल के जीएम मनोज कुमार आर्य ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
सीवर के डिप हटाकर वे स्थान देखे गए जहां लाइन चोक है। सफाई शुरू कराई गई। जलकल अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि काम रात में ही किया जाएगा ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। सात दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद और उपसभापति रहे अतुल कपूर ने कहा कि एकता नगर और डीडीपुरम के लोग छह महीने से दिक्कत झेल रहे हैं। कर्मचारी आते हैं और सफाई करके लौट जाते है। स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। सवाल यह है कि कब तक ऐसे ही झेलते रहेंगे। पार्षद मुकेश सिंघल ने भी सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने महीनों से गंदा पानी सड़क पर होने का मुद्दा उठाया। ब्यूरो