फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leaders lobbying for mayor tickets in BJP and SP

निकाय चुनाव 2023: बरेली में सियासत का हाल, सूरमा चल रहे जातिवाद की चाल, टिकट के लिए कर रहे पैरवी

Fri, 14 Apr 2023 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

बरेली में मेयर पद के लिए अभी किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। टिकट के लिए नेता जातिवाद की चाल चल रहे हैं। लोग अपनी बिरादरी के व्यक्ति को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Leaders lobbying for mayor tickets in BJP and SP
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। सूरमा अभी से सियासी बिसात बिछाने लगे हैं। अभी से जातिवाद के तीर चलने लगे हैं। अभी टिकट को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हुई है। लोग अपनी बिरादरी के व्यक्ति को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, साम, दाम, दंड, भेद सभी आजमाए जाने की आशंका है। 

विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के आवेदक को ही मिले टिकट : राघवेंद्र शर्मा

मिनी बाईपास पर आयोजित भाजपा ने प्रभावी मतदाता सम्मेलन में पहुंचे बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि बरेली महानगर में मेयर की सीट सामान्य है। पूर्व में भी महापौर ब्राह्मण रहा है, इसलिए अबकी बार भी ब्राह्मण समाज के ही आवेदक को प्रत्याशी घोषित किया जाए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। इसके बाद सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल ने गया। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही ब्राह्मण समाज के योगदान को याद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी बिरादरी के व्यक्ति को टिकट दे सपा : मौलाना शहाबुद्दीन

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अंसारी बिरादरी के व्यक्ति को मेयर का टिकट देने की मांग की है।

इस पत्र में मौलाना ने कहा कि बरेली नगर निगम में कभी मुस्लिम व्यक्ति मेयर नहीं बना। यहां तीन लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जो सपा को वोट दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने सपा को वोट दिया था, तो सपा मुखिया भी उनका हक अदा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed