{"_id":"67825d0d4244e8f0dd0c4827","slug":"lead-2860-lakh-rupees-defrauded-by-land-deed-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101598-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड: जमीन का बैनामा कर ठगे 28.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड: जमीन का बैनामा कर ठगे 28.60 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर फर्जी आधार, पैन कार्ड बनवाकर 28 लाख रुपये हड़प कर जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया गया। पीड़ित जमीन पर पहुंचा तो उसे पता चला कि वह जमीन किसी और की थी। भू-माफिया गैंग ने उसके साथ ठगी की है। पीड़ित की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव मेहतरपुर करोड़ में करीब 15 बीघा जमीन खरीदने के लिए 48 लाख रुपये में सौदा हुआ। भू-माफिया गैंग ने फर्जी जमीन मालिक से मिलवा कर उससे जमीन का बैनामा करा दिया। जमीन की खतौनी में दर्ज नाम के अनुसार आरोपियों ने आधार व पैन कार्ड भी इसी नाम का फर्जी तरीके से बनवा लिया और फरीदपुर रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा करा दिया। पीड़ित ने नगर व चेक के माध्यम से काफी रुपये दे दिए। बनाने के बाद पीड़ित जब जमीन पर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसे जमीन का बैनामा फर्जी व्यक्ति द्वारा कराया गया है।
नकद व चेक दोनों में किया था भुगतान
आरोपियों ने नकद व चेक सहित 28.60 लाख रुपये पीड़ित के हड़प लिए। वहीं, अन्य चेक पीड़ित ने बैंक से रोक लगवा दी थी अन्यथा उसे करीब 20 और लाख का चपत लग सकता था। पीड़ित की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव निवासी लियाकत, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी हरपाल, प्रमोद कुमार व इज्जतनगर क्षेत्र के राजपुरा माफी गांव निवासी संतोष और चार अज्ञात व्यक्तियों सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद