फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Layout sent to headquarters... Acquisition proposal ready

Bareilly News: ले-आउट भेजा मुख्यालय... अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार

Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Layout sent to headquarters... Acquisition proposal ready
बरेली। परसाखेड़ा आवासीय योजना के लिए लैंड पूलिंग स्कीम में तमाम किसान आवास विकास परिषद को जमीन देने के लिए अब तक तैयार नहीं हुए हैं। दो साल में 561 हेक्टेयर में से सिर्फ 67 हेक्टेयर जमीन के लिए सहमति मिली है। ऐसे में अधिग्रहण के विकल्प पर मंथन के साथ प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। योजना का ले-आउट भी मुख्यालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

यह आवासीय योजना टियूलिया, धंतिया, हमीरपुर, वोहित, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया और मिलक इमामगंज गांव की जमीन पर प्रस्तावित है। प्रस्तावित आवासीय योजना में 12 सेक्टर हैं। टियूलिया, धंतिया में प्रस्तावित चार सेक्टरों के लिए लैंड पूलिंग स्कीम में 67 हेक्टेयर जमीन के लिए ही सहमति मिली है। चौथे सेक्टर के लिए भी कई किसानों ने जमीन देने पर सहमति नहीं दी है।
विज्ञापन

इस बीच योजना का ले-आउट आवास एवं विकास परिषद के मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेज तो दिया गया, मगर सबसे बड़ा पेच भू-स्वामियों की सहमति का फंस गया है। आवास आयुक्त की ओर से और अधिक भू-स्वामियों से सहमति लेने के निर्देश दिए गए। इसके बाद किसानों व अन्य भू-स्वामियों से परिषद के स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक बार फिर संपर्क साधा है। अगर वे सहमति नहीं देते हैं तो जमीन का अधिग्रहीत ही किया जाएगा। आवास एवं विकास परिषद के सामने जमीन अधिगृहीत करना ही अंतिम रास्ता है। तमाम किसान भी मुआवजा लेकर जमीन देना चाहते हैं। उसमें उन्हें ज्यादा फायदा नजर आ रहा है। आवास विकास परिषद के अधिकारी इसकी प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव भेज चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed