फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last rites stopped demanding murder and CBI investigation

Bareilly News: हत्या और सीबीआई जांच की मांगकर रोका अंतिम संस्कार

Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Last rites stopped demanding murder and CBI investigation
बरेली। सुबह से खामोश अजय गुप्ता के परिजनों पर शाम को ससुरालवालों ने निशाना साधा तो उन्होंंने भी हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस वजह से चार घंटे शव का अंतिम संस्कार रुका रहा। पुलिस ने तहरीर मांगी तो परिजनों ने सुबह देने की बात कहकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अजय समेत पांचों मृतकों के शव शाम करीब पांच बजे घर लाए गए। इससे पहले अजय के पिता व परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे। इसी बीच भमोरा के राजूपुर गांव से आए अजय के ससुरालवालों ने विरोध किया कि यह हत्या का मामला है। इसमें उन्हें सीबीआई जांच करानी है। इन लोगों ने अजय के पिता व भाई को ही कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया। कहा कि दो साल पहले ही अजय का अपने भाई से विवाद हुआ था। आशंका जताई कि उन लोगों की भी घटना में साजिश हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में अजय के पिता सुरेश बाबू ने भी पुलिस से कहा कि उन्हें हत्या का शक है। वह चाहते हैं कि सीबीआई या किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाए। अजय छोटे घर की वजह से अलग रह रहा था। उनके परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। तब इंस्पेक्टर ने इन लोगों को समझाया कि वह पहले रिपोर्ट दर्ज कराएं, इसके बाद शासन स्तर से सीबीआई या किसी अन्य जांच की मांग कर सकते हैं। करीब चार घंटे तक तकरार और मान मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष अंतिम संस्कार को मान गए। रात नौ बजे अंत्येष्टि शुरू हो सकी। साढ़े दस बजे तक एसपी देहात और सीओ फरीदपुर मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
- घटना में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लेकर स्थलीय जांच तक अग्निकांड से मौत के साक्ष्य मिले हैं। परिजनों ने कोई दुश्मनी नहीं बताई है न किसी पर संदेह जताया है। बाइकों के पेट्रोल पाइप काटने का शिगूफा भी शाम को छेड़ा गया है। परिवार से कहा गया है कि वह जो भी रिपोर्ट कराना चाहें, तहरीर दे दें, उसी के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed