फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in the Shiva temples

Bareilly News: सावन का अंतिम सोमवारः शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Last Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in the Shiva temples
अलीगंज। सावन के आखिरी सोमवार पर कस्बा सहित क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों में भक्त उमड़े पड़े। शिवभक्तों और कांवड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, दूध आदि चढ़ा कर मत्था टेका। हर-हर महादेव के जयकारे से देवालय गूंज उठे। इस बीच लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखा। साथ ही सुख और समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भक्ति गीतों की धुनों पर शिवभक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन

--
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी ने पुष्प वर्षा किया
नवाबगंज। सावन के पवित्र माह में हरिद्वार और कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कमेटी के सदस्यों ने कांवड़ियों का फल आहार कराकर भाईचारे की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

बरेली- पीलीभीत हाईवे पर स्थित नवाबगंज की ईदगाह के सामने नगर की धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर असलम मंत्री ने कहा कि नवाबगंज में हमेशा सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं। ऐसे में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर कमेटी के सदर असलम, सचिव डाॅ. इरफान, उपाध्यक्ष मो. अलीम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा
गुलड़िया। गौरी शंकर धाम में शिवलिंग पर सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा, रात तक चलता रहा। श्रावण मास की पूर्णिमा, रक्षाबंधन और सावन का आखिरी सोमवार तीनों पर्व एक साथ होने के कारण गौरी शंकर के ऐतिहासिक धाम पर सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। संवाद
---

बाबा को मनाने भक्तों ने रखे उपवास
हाफिजगंज। शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार को भक्तों ने उपवास रखा। सुबह मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के बजार वाले शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, काशी धरमपुर के शिव मंदिर, बकैनिया के शिव मंदिर आदि पर सुबह से ही तांता लगा रहा। संवाद

---
नाचते-गाते कांवड़ियों ने लगाए जयकारे
मीरगंज। कस्बे व देहात क्षेत्रों में सुबह से जल चढ़ाने को जा रहे कांवड़ियों शिवभक्ति में रमे दिखाई दिए। डीजे की धुन पर कई कांवड़िये थिरकते हुए शिवालय पहुंचे, जहां बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed