{"_id":"5dcefc118ebc3e54be28b416","slug":"land-mafia-aonla-news-bly3841645102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी की जमीन से भी मिट्टी खोद ले गए अवैध खनन करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी की जमीन से भी मिट्टी खोद ले गए अवैध खनन करने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। रामगंगा पुल के पास पीएसी की जमीन से बुधवार रात बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर लिया गया। मामला पीएसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को इंस्पेक्टर ने बिशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली-बदायूूूं मार्ग पर अखा मोड़ के पास पीएसी की आठवीं वाहिनी की 1.5940 हेक्टेयर भूमि है, जो खाली पड़ी है। बुधवार रात खनन करने वाले रातों रात इस जमीन से मिट्टी खोद ले गए। जबकि चौबारी मेला के चलते अखा मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात था। ऐसे में रात को खनन माफिया अपना काम कर गए और किसी को खबर तक नहीं लगी, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह होता है। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को पीएसी के इंस्पेक्टर शिविर पाल ने बिशारतगंज थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद