Nath Dham Township: 110 हेक्टेयर में विकसित होगी टाउनशिप, आचार संहिता के बाद होगा जमीन का अधिग्रहण
बरेली में एमएसएमई टाउनशिप और नाथधाम कॉलोनी के लिए 5,600 आवेदन आए हैं। लखनऊ व एनसीआर के उद्यमियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है, जिससे बीडीए उत्साहित है। आचार संहिता के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बदायूं रोड किनारे प्रस्तावित एमएसएमई टाउनशिप और नाथधाम कॉलोनी के प्रति निवेशकों के सकारात्मक रुझान से बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के अफसर उत्साहित हैं। दोनों ही परियोजनाओं का डिमांड सर्वे चल रहा है। इनमें अब तक 5,600 आवेदन आ चुके हैं।
लखनऊ व एनसीआर के एक हजार से अधिक उद्यमियों ने भी इन योजनाओं से जुड़ने की सहमति दे दी है। इन परियोजनाओं के लिए जिस जमीन का सर्वे किया गया है, उनका सर्किल रेट बढ़ने से पहले ही बीडीए भूमि अधिग्रहण करने के प्रयास में है।
110 हेक्टेयर में विकसित होगी टाउनशिप
110 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इसमें 800, 1000, 1800 और 5000 वर्ग मीटर के भूखंड होंगे। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक इसमें अब तक 600 आवेदन आ चुके हैं।
नाथधाम कॉलोनी के लिए आए पांच हजार से अधिक आवेदन
बदायूं रोड पर ही 350 हेक्टेयर में प्रस्तावित नाथधाम कॉलोनी के लिए अब तक 5000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक टाउनशिप से पहले नाथधाम कॉलोनी के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि दोनों ही परियोजनाओं का रिस्पांस काफी अच्छा है। अब तक काफी आवेदन आ चुके हैं। आचार संहिता के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। शासन को पहले ही इन परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।