{"_id":"5d8291f98ebc3e013371c209","slug":"lal-phatak-bareilly-news-bly3766618140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक न फंसे.. इसलिए चौड़ी होगी चनेहटी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक न फंसे.. इसलिए चौड़ी होगी चनेहटी रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लालफाटक पर अस्थायी रोड के साथ ही कैंट से चनेहटी होते हुए बदायूं रोड को चौड़ा कर टू-लेन बनाए जाने की भी तैयारी चल रही है। पीडब्ल्यूडी ने इस रोड की भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनानी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर इसका सर्वे किया। इस रोड को बनाने का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है।
ओवरब्रिज बनाने के लिए लालफाटक पर रेलवे के ट्रैफिक के बंद करने के बाद बदायूं की तरफ आने-जाने के लिए यातायात की दिक्कत पैदा हो सकती है। इसलिए मौजूदा सड़क से पास अस्थायी सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा वैकल्पिक रास्ते के तौर पर चनेहटी रोड को भी जल्द चौड़ा करने की तैयारी है। यह सड़क अभी पतली है। रेलवे का रैक प्वाइंट होने से यहां सीमेंट, खाद आदि की ढुलाई के लिए ट्रकों का आवागमन भी होता रहता है। रास्ता बंद होने के साथ ही चनेहटी क्रासिंग की तरफ से भी यातायात शुरू हो सके, इसके लिए इस सड़क को भी चौड़ा किया जाना जाना है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस रोड का सर्वे किया। अधिकारियों का कहना है कि इस रोड को बनाने के लिए जल्द ही डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी।
‘लालफाटक पर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर चनेहटी की तरफ से भी ट्रैफिक निकाला जाना है। यह रोड कुछ संकरी है। इस पर ट्रैफिक आसानी से निकल सके, इसके लिए रोड को चौड़ा करने की तैयारी है। इसकी डीपीआर शासन को जल्द भेज दी जाएगी।’
विज्ञापन
- वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन