फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थाई रोड बनाने में फिर फंसा पेच... नक्शे में निकली खामियां

Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक पर 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने की स्वीकृति के लिए अब तक नक्शा शासन को नहीं भेजा जा सका है। सेतु निगम के इंजीनियर ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी पहुंचकर एक्सईएन के सामने प्रस्तावित नक्शा रखा, लेकिन उसमें कई खामियां होने से उसे फाइनल नहीं किया जा सका है। ऐसे में अस्थायी रोड बनाने में फिर पेच फंस गया है।
विज्ञापन

लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे एक सितंबर से रोड को बंद करने तैयारी में था, लेकिन जिला प्रशासन के आग्रह के बाद एक माह तक सड़क न बनने की समय सीमा दी गई है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कमिश्नर रणवीर प्रसाद की सर्किट हाउस में बैठक के बाद से रेलवे, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के सहयोग से जिला प्रशासन फाटक के पास करीब 30 मीटर की दूरी पर 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने की तैयारी में जुटा है। यह रोड 7.50 मीटर चौड़ी होगी और इस पर डिवाइडर भी होगा। सेतु निगम और रेलवे दोनों ने मिलकर इसका नक्शा और करीब 2.5 करोेड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली है। बुधवार को सेतु निगम के इंजीनियर प्रस्तावित नक्शे की कॉपी लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा के पास पहुंचे। जांच के दौरान एक्सईएन ने नक्शे में कई खामियां निकाल दी। उन्होंने बताया कि रेलवे की पुलिया की तरफ डिजाइन ठीक से नहीं बना है। उन्होेंने नक्शे में गड़बड़ियां चिह्नित करते हुए उसे दुरुस्त करने को कहा। ऐसे में यह नक्शा मंजूर होने के लिए पीडब्ल्यूडी से होकर शासन तक नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन


आटा चक्की मालिक ने लिखित तौर पर दी रजामंदी
लालफाटक पर कैंट से बदायूं की तरफ मिलने वाले अस्थायी सड़क के छोर पर एक आटे की चक्की आ रही है। सेतु निगम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त तौर से इसका निरीक्षण किया था। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि चक्की मालिक ने इसकी सहमति लिखित तौर से दे दी है कि इस रोड को निकालने के लिए वह अपनी जमीन देने को तैयार है। एडीएम ने फोन से सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन से अस्थायी रोड के नक्शे के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्थायी सड़क का नक्शा दिखाया गया था। इसमें सुधार के लिए कुछ और सुझाव दिए गए हैं। इन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही यह नक्शा पास होने के लिए शासन को भेज दिया जाएगा।’
- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed