फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

एक महीना सिस्टम परखेंगे, फिर तय करेंगे कि रोड बंद होगा या नहीं

Sat, 31 Aug 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे एक सितंबर से ट्रैफिक को बंद करना चाहता है, लेकिन जिला प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने ट्रैफिक, सेतु निगम और नगर निगम के अफसरों के साथ इस मामले पर मंथन के बाद यह तय किया है कि रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) को डीएम की तरफ से शनिवार को यह चिट्ठी भेजी जाएगी कि यातायात को एकदम से बंद न किया जाए। पहले जो वैकल्पिक मार्गों तय हुए हैं, उन्हें चेक करने का मौका दिया जाए। ताकि ये जाना जा सके कि सड़कों पर ट्रैफिक सुगमता से निकल सकेगा या नहीं।
विज्ञापन

रेलवे एक सितंबर से लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने जा रहा है। रेलवे इस रोड पर ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद करने के लिए प्रशासन और सेतु निगम को लेटर भी भेज चुका है। यह रोड बंद होते ही बदायूं आने-जाने वाले ट्रैफिक का दबाव चौपुला रोड पर बढ़ जाएगा। चूंकि चौपुला पर भी सेतु निगम फ्लाईओवर का काम कर रहा है। इसलिए ट्रैफिक की समस्या और भी जटिल हो जाएगी। शहर की इस बड़ी दिक्कत को देखते हुए एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह, डीपीएम वीके सेन, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और नगर निगम के इंजीनियर के साथ मीटिंग की। अधिकारियों ने चौपुला और लालफाटक दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कौन से वैकल्पिक मार्ग हो सकते हैं.. इसकी प्लानिंग तैयार की गई। एडीएम सिटी का कहना है कि लालफाटक को अगर एक सितंबर से अचानक बंद कर दिया गया तो ट्रैफिक सिस्टम लड़खड़ा जाएगा। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक निकालने और उसकी स्थिति देखने के बाद ही सड़क को बंद किया जाए। मीटिंग के दौरान एडीएम ने फोन से रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अतुल गुप्ता से भी यह समस्या बताई। मीटिंग में यह भी मामला उठा कि लालफाटक रोड बंद हुआ तो चौपुला की तरफ ट्रैफिक का बोझ बढ़ेगा। मजबूरी में चौपुला में भी बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मीटिंग में हुए महत्वपूर्ण फैसले छोटे वाहनों को कैंट के विभिन्न रास्तों से चिनहटी रेलवे क्रासिंग होते हुए लालफाटक की तरफ लाया जाए। यह रास्ता केवल बाइक, स्कूटी सहित दूसरे छोटे वाहनों के लिए खोला जाएगा। इसमें दिक्कत यह है कि चिनहटी रेलवे क्रासिंग अक्सर काफी देर तक बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज और ट्रक सहित बड़े वाहनों को बरेली-फरीदपुर-बुखारा रोड से होकर निकाला जाए। पूर्व में यहां सेतु निगम ने भी जब रास्ता बंद किया था तो इसी रास्ते से वाहन गुजर रहे थे। हालांकि इससे बदायूं जाने वाले वाहनों को करीब 25 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना होगा।
चौपुला चौराहे पर ट्रैफिक ऐसी ही चलता रहेगा, लेकिन सेतु निगम पहले पुलिस लाइंस की ओर फ्लाईओवर का काम पूरा करेगा। इसके बाद प्रशासन से वार्ता के बाद किला या अयूब खां की तरफ काम शुरू करेगा।


‘लालफाटक रोड को एक साथ बंद करना अभी ठीक नहीं है। डीएम की तरफ रेलवे के उच्चाधिकारियों को एक माह समय देने के लिए चिट्ठी भेजी जाएगी। वैकल्पिक मार्ग भी तय हो गए हैं। पहले इनकी स्थिति का आंकलन करना भी जरूरी है।’
- महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed