फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Khiri: CRS Special Train Running Speed of 130 km, a youth died

लखीमपुर खीरी: 130 किमी की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन, चपेट में आने से एक युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2019 06:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Mar 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Khiri: CRS Special Train Running Speed of 130 km, a youth died

सीतापुर-लखीमपुर के बीच आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त सोमवार को लखीमपुर स्टेशन पहुंचे। शाम चार बजकर तीन मिनट पर रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से ट्रायल के लिए सीतापुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान थाना खीरी क्षेत्र में ओयल रेलवे स्टेशन के पास लोनियनपुरवा निवासी 25 वर्षीय दीपू की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सीआरएस  ने 130 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन दौड़ाकर रेलवे ट्रैक का ट्रायल किया।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार जैन, मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक, सिग्नल, ट्रैक आदि संबंधित अधिकारियों के साथ सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद ट्रायल के लिए सीआरएस स्पेशल ट्रेन चार बजकर तीन मिनट पर लखीमपुर से सीतापुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन चार बजकर सैंतीस मिनट पर सीतापुर पहुंची। मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक ने बताया कि सीआरएस ट्रायल की सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद ही ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित होगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो पैंसेजर ट्रेनों के साथ एक एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed