{"_id":"61b0f1f84335ac7bff3c116b","slug":"lakhimpur-kheri-violence-relatives-of-the-deceased-farmers-recorded-the-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri Case: मृतक किसानों के परिजनों ने दर्ज करवाए बयान, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने जांच की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri Case: मृतक किसानों के परिजनों ने दर्ज करवाए बयान, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने जांच की समीक्षा
Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में तिकुनिया कांड के दो महीने के बाद मृतक किसानों के परिजनों ने बयान दर्ज कराए। मृत किसानों के परिजनों के 161 के बयान नहीं हुए थे, जिसे दर्ज करवाने के लिये वह बुधवार को क्राइम ब्रांच दफ्तर में जांच टीम के सामने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मृतक किसानों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में तिकुनिया कांड के दो महीने के बाद मृतक किसानों के परिजन बुधवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच में 161 के बयान दर्ज करवाने पहुंचे। बुधवार को भी डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने जांच की समीक्षा की और नए सिरे से मृतक किसानों के परिजन के बयान दर्ज करवाए।
तीन अक्तूबर को तिकुनिया हिंसा में चार किसानों धौरहरा के नक्षत्र सिंह, मोरलिया जिला बहराइच के गुरुविंदर सिंह, बाजारटांडा जिला बहराइच के दलजीत सिंह व चौखड़ा फार्म पलिया के लवप्रीत सिंह की मौत हुई थी।
बुधवार को बहराइच के मृतक दलजीत सिंह के भाई जगजीत सिंह, पलिया के मृतक लवप्रीत के पिता सतनाम सिंह व बहराइच जिले के मृतक गुरुविंदर सिंह के भाई गुरु सेवक सिंह जांच टीम के सामने अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
बताया गया कि मृत किसानों के परिजनों के 161 के बयान नहीं हुए थे, जिसे दर्ज करवाने के लिये वह बुधवार को क्राइम ब्रांच दफ्तर में जांच टीम के सामने पहुंचे थे।