फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lakhimpur Kheri CO Traffic pointed out his revolver on driver ASP to probe the matter

लखीमुपर खीरी: सीओ ट्रैफिक ने ड्राइवर पर ताना रिवॉल्वर, एएसपी करेंगे मामले की जांच

Fri, 19 Jun 2020 08:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 19 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur Kheri CO Traffic pointed out his revolver on driver ASP to probe the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

10 दिन पहले पलिया से हटाए जाने के बाद सीओ ट्रैफिक बने राकेश नायक पर उनके ड्राइवर ने संजय श्रीवास्तव ने रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया है, जिसके बाद एसपी पूनम ने सीओ का रिवॉल्वर मालखाने में जमा करा दिया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी शैलेंद्र लाल को सौंपी है। 

विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में भर्ती सीओ ट्रैफिक राकेश नायक ने ड्राइवर के आरोपों को नकार दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। सीओ राकेश नायक पलिया में तैनाती के दौरान खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे, जिसके बाद उनपर एक बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने का भी आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


इससे 10 दिन पहले ही एसपी ने सीओ को पलिया से हटाकर सीओ ट्रैफिक बना दिया था। इसके बाद से सीओ की तबियत ऐसी बिगड़ी कि वह अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए उन्होंने अभी सीओ ट्रैफिक का कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। तभी गुरुवार की रात को जिला अस्पताल में सीओ और ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई, जिसमें आरोप है कि सीओ ने ड्राइवर पर सरकारी रिवॉल्वर तान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने मामले की शिकायत रात में ही एसपी से की, जिसके बाद एसपी ने सीओ का रिवॉल्वर मालखाने में जमा करा दिया है। शिकायत की जांच एएसपी शैलेंद्र लाल को सौंपी गई है। एसपी पूनम का कहना है कि कुछ दिनों से सीओ बीमार चल रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ड्राइवर द्वारा सीओ पर लगाए गए आरोप की जांच एएसपी से कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed