{"_id":"69e53fdb48f6eb0ed408e97b","slug":"lack-of-water-is-a-serious-health-hazard-with-the-number-of-patients-suffering-from-dehydration-and-skin-diseases-increasing-bareilly-news-c-4-bly1053-867613-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पानी की कमी सेहत पर भारी, डिहाइड्रेशन, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पानी की कमी सेहत पर भारी, डिहाइड्रेशन, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े
विज्ञापन
बरेली। मौसम का गर्म हो रहा तेवर सेहत पर भारी पड़ने लगा है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में ज्यादातर डिहाइड्रेशन यानी पेट संबंधी और त्वचा रोगों की चपेट में रहे। अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखीं।
नोडल एसीएमओ डॉ. पवन कपाही के मुताबिक, बीते सप्ताह तक तापमान 35 डिग्री के नीचे और सामान्य से कम दर्ज हो रहा था। इधर, पारा बढ़ा और सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है। सप्ताह भर में ही सात से आठ डिग्री की बढ़त का सीधा असर सेहत पर पड़ने लगा है।
रविवार को मेले में इलाज के लिए पहुंचे लोगों में सर्वाधिक त्वचा रोगी रहे। इनमें खुजली, फुंसी, खास, दाद के मरीजों को बचाव के परामर्श समेत डॉक्टरों ने दवा और लोशन दिए। पेट संबंधी रोगों के मरीजों को दवा देने के साथ ही भरपूर पानी पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कालीबाड़ी, जसौली, पुराना शहर समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। मरीजों की रियल टाइम अपडेट, आभा आईडी बनाने, दवा की उपलब्धता रखने, दस्तावेजों का सही रखरखाव और सफाई संबंधी निर्देश दिए।