फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   labour migration on Bareilly-rampur border

एडीजी ने बैठाई जांच

Tue, 12 May 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
labour migration on Bareilly-rampur border
बरेली/मीरगंज। कुछ दिन पहले रामपुर के रास्ते दूसरे प्रांतों के मजदूरों की जिले में आमद के बाद सीमा पर खासा कोहराम मचा था। मजदूरों ने जाम लगाया तो उनकी जिम्मेदारी लेने में रामपुर और बरेली के पुलिस अफसर भिड़ गए थे। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो उन्होंने एडीजी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी मामले की अपने स्टॉफ ऑफिसर और खुफिया टीमों से जांच करा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

रामपुर के मिलक क्षेत्र से होकर बरेली के मीरगंज क्षेत्र में टैंकर, कैंटर, मिक्सर आदि वाहनों के अंदर छिपकर काफी मजदूर आ गए थे। इनमें से अधिकांश मजदूर बिहार और गोरखपुर क्षेत्र के थे। मीरगंज पुलिस ने इन्हें क्वारंटीन कर सुविधा देने के बजाय रामपुर जिले की सीमा में खदेड़ दिया, लेकिन रामपुर पुलिस ने उनकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। करीब 36 घंटे मजदूर भूखे-प्यासे बॉर्डर के खेत में पड़े रहे। इसके बाद मजदूरों ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। मजदूरों को लेकर दोनों जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में फिर तीखी झड़प हुई। बाद में रामपुर प्रशासन मजदूरों को अपने साथ ले गया था। इस झड़प की गूंज शासन तक पहुंची। डीजीपी के आदेश पर एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने इसकी जांच शुरू करा दी है कि मजदूरों को परेशान करने वालों में कौन-कौन शामिल थे। स्टॉफ ऑफिसर ओपी यादव की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed