{"_id":"66a2e33b8a1fba15430cf134","slug":"laborer-used-to-run-mobile-theft-gang-caught-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102526-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मजदूर चलाता था मोबाइल चोरी गैंग, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मजदूर चलाता था मोबाइल चोरी गैंग, दबोचा गया
विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने मजदूर को मोबाइल चोरी गैंग का सरगना बताते हुए गुड़िया कॉलोनी की बाजार से दबोच लिया है।
मजदूर घरों में पीओपी का काम करता है। मौका मिलते ही वह मोबाइल पर नगदी चोरी कर लापता हो जाता है। 16 जुलाई की सुबह नाजिम खान निवासी शाहगढ़ का मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए वानिक निवासी खेड़ा कॉलोनी, उधम सिंह नगर को चोरी के मोबाइल सहित भुड़िया कॉलोनी की मछली बाजार से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक कीमती मोबाइल और 3720 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पड़ोसी गणेश के साथ मिलकर मोबाइल चोरी के गैंग को चलाता है। उत्तराखंड के अलावा उसका नेटवर्क यूपी में भी सक्रिय है। कुछ दिन पहले गणेश ने उसे एक मोबाइल और करीब नौ हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी वानिक और गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल, वानिक को जेल भेज दिया गया है। संवाद