{"_id":"69da03860523f534b70c3f1f","slug":"laborer-dies-of-electrocution-fir-filed-against-landlord-in-bareilly-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नल में उतरे करंट से मजदूर की मौत, मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नल में उतरे करंट से मजदूर की मौत, मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Apr 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:47 PM IST
सार
बरेली में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में करंट से मौत मामले में मजदूर की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खजुरिया गांव निवासी रीता देवी ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि गांव निवासी तस्लीम खान अपने घर का निर्माण करा रहा था। उसके यहां राजमिस्त्री के साथ उनके पति सत्यपाल भी मजदूरी कर रहे थे। मकान में लगे नल में करंट आ रहा था। उनके पति व अन्य मजदूरों ने इस बारे में मकान मालिक तस्लीम को बताया तो उसने कहा कि कल तक इसे सही करा देगा। उसने नल सही नहीं कराया।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसके पति सत्यपाल पानी पीने गए तो उन्हें करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गए। अन्य मजदूर उन्हें उठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई। मजदूर की पत्नी की ओर से मकान निर्माण करा रहे शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन