{"_id":"5d570ed38ebc3e89cd66ea6e","slug":"kutubkhana-sabji-mandi-bareilly-news-bly3725558150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हो गई हड़ताल, खुल गई कुतुबखाना सब्जीमंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हो गई हड़ताल, खुल गई कुतुबखाना सब्जीमंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुतुबखाना सब्जीमंडी में दस दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार शाम को खत्म हो गई। मेयर उमेश गौतम ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का निस्तारण करा दिया।
नगर निगम ने पिछले दिनों कुतुबखाना सब्जीमंडी को ठेके पर दे दिया था। इसके बाद ठेकेदार 30 रुपये प्रति मीटर की दर से तहबाजारी वसूलने लगे, इसके विरोध में फड़ व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। इसके बाद समाजसेवा मंच और नगर निगम के तमाम पार्षदों ने मेयर से इस मामले का निस्तारण कराने का अनुरोध किया था। शुक्रवार को मेयर ने तय किया कि अब हर फड़ से 40 रुपये वसूले जाएंगे और उसकी लंबाई तीन मीटर और चौड़ाई डेढ़ मीटर होगी। इसके बाद शाम पांच बजे फड़ व्यापारियों ने हड़ताल का बैनर हटाकर दुकानें खोल लीं।