फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kulsum adopted Sanatan for Rajesh, took seven vows as Mamta

Bareilly News: राजेश के लिए कुलसुम ने अपनाया सनातन, ममता बन लिए सात फेरे

Wed, 26 Mar 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kulsum adopted Sanatan for Rajesh, took seven vows as Mamta
बरेली। आंवला थाने के मनौना गांव निवासी युवती उम्मे कुलसुम ने गांव के राजेश से अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह किया। दोनों ने आंवला में दर्ज रिपोर्ट को खारिज करने और युवती के परिवार से जान का खतरा बताया। उम्मे कुलसुम उर्फ ममता ने बताया कि दिल्ली में दर्जी का काम करने वाले राजेश से उसकी कुछ साल पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। सोमवार को दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम आए और महंत केके शंखधार के सामने शादी की इच्छा जताई।
विज्ञापन

कुलसुम ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रख लिया, साथ ही राजेश संग सात फेरे ले लिए। दोनों को लेकर महंत ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की। ममता ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल है। उसके पिता ने उसे नाबालिग बताकर राजेश के खिलाफ आंवला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ममता को ऑनर किलिंग का खतरा है। पुलिस मंगलवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed