{"_id":"5f74eade8ebc3e9b897901a3","slug":"kovid-hospital-started-cm-yogi-inaugurated-itself-from-lucknow-bareilly-news-bly42161117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल शुरू.. सीएम योगी ने लखनऊ से ही किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल शुरू.. सीएम योगी ने लखनऊ से ही किया लोकार्पण
विज्ञापन
300 बेड अस्पताल का अॉनलाइन लोकार्पण करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कहा- कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री के मूलमंत्र दो गज की दूरी का पालन जरूरी
विज्ञापन
प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच, रिकवरी रेट अब 85 फीसदी
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह वर्चुअल कार्यक्रम में बरेली के तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय का लखनऊ से ही लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यूपी में अब रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो रही हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 85 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में वेेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है लेकिन इस सबके साथ कोरोना को हराने के लिए दो गज की दूरी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली के साथ मिर्जापुर, भदोही, शामली, बरेली, अमेठी और संत कबीरनगर में स्थापित एल-2 कोविड चिकित्सालयों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है जो एक रिकॉर्ड है। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की धनात्मक दर और मृत्युदर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। हमें हर हाल में संक्रमण को रोकना और सतर्क रहकर कोरोना की चेन को तोड़ना होगा। सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। इसके लिए प्रधानमंत्री के मूलमंत्र ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के लोकार्पण करने के बाद नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मेयर उमेश गौतम, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम नितीश कुमार और सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग के साथ कोविड अस्पताल का फीता काटा। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू में 18 वेंटिलेटर लगाए गए हैं। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेय लेने की होड़.. पहले ही गेट पर फीता बांधकर काट गए सपाई
बरेली। मुख्यमंत्री के तीन सौ बेड कोविड अस्पताल का लोकार्पण करने से पहले सुबह नौ बजे ही सपाई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो और फीता लेकर पहुंच गए। कुछ देर मुख्य गेट और प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी की। इसके बाद अस्पताल के मुख्य गेट पर फीता बांधकर काटा।
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी ने कहा कि तीन सौ बेड के अस्पताल के रूप में बरेली को सपा के शासनकाल में बड़ी सौगात मिली थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ उसे अपनी उपलब्धि बताकर उसका लोकार्पण कर रहे हैं। सपा शासनकाल में इतने काम कराए गए हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्ययनाथ आज तक उन्हीं के फीते काट रहे हैं। इस मौके पर अतुल पाराशरी, वसीम मेवाती, अहमद खान, फहीम हैदर, कमल साहू, भुवनेश यादव, अनूप यादव, प्रशांत यादव, अजय, दीपक, मुशाहिद, मोहसिन, आकाश यादव, हरेंद्र, मुकेश, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है। हर बात में विरोध की मंशा बना ली है। सपा शासन में बजट जारी हुआ होगा लेकिन अस्पताल का निर्माण योगी सरकार ने कराया है। जो कमियां थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने युद्धस्तर पर सही कराकर कोरोना की चुनौतियों के बीच इसे शुरू कराया है तो उसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ही करेंगे। जाहिर है कि सपा नेताओं को बुलाकर तो फीता नहीं कटवाया जाएगा। - केएम अरोरा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
अस्पताल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में ही बनकर तैयार हो गया था। योगी सरकार ने अस्पताल का उद्घाटन करने में तीन साल की देरी कर दी। यदि सपा सरकार ने तीन सौ बेड का अस्पताल बरेली को न दिया होता तो आज इस विषम परिस्थिति में कोविड सेंटर कहां बनता। इसीलिए इसके लोकार्पण का अधिकार सिर्फ समाजवादियों को ही है। - अगम मौर्य, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच, रिकवरी रेट अब 85 फीसदी बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह वर्चुअल कार्यक्रम में बरेली के तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय का लखनऊ से ही लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यूपी में अब रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो रही हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 85 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में वेेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है लेकिन इस सबके साथ कोरोना को हराने के लिए दो गज की दूरी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली के साथ मिर्जापुर, भदोही, शामली, बरेली, अमेठी और संत कबीरनगर में स्थापित एल-2 कोविड चिकित्सालयों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है जो एक रिकॉर्ड है। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की धनात्मक दर और मृत्युदर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। हमें हर हाल में संक्रमण को रोकना और सतर्क रहकर कोरोना की चेन को तोड़ना होगा। सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। इसके लिए प्रधानमंत्री के मूलमंत्र ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के लोकार्पण करने के बाद नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मेयर उमेश गौतम, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम नितीश कुमार और सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग के साथ कोविड अस्पताल का फीता काटा। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू में 18 वेंटिलेटर लगाए गए हैं। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी तैयार हो गया है।
विज्ञापन
श्रेय लेने की होड़.. पहले ही गेट पर फीता बांधकर काट गए सपाई
बरेली। मुख्यमंत्री के तीन सौ बेड कोविड अस्पताल का लोकार्पण करने से पहले सुबह नौ बजे ही सपाई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो और फीता लेकर पहुंच गए। कुछ देर मुख्य गेट और प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी की। इसके बाद अस्पताल के मुख्य गेट पर फीता बांधकर काटा।इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी ने कहा कि तीन सौ बेड के अस्पताल के रूप में बरेली को सपा के शासनकाल में बड़ी सौगात मिली थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ उसे अपनी उपलब्धि बताकर उसका लोकार्पण कर रहे हैं। सपा शासनकाल में इतने काम कराए गए हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्ययनाथ आज तक उन्हीं के फीते काट रहे हैं। इस मौके पर अतुल पाराशरी, वसीम मेवाती, अहमद खान, फहीम हैदर, कमल साहू, भुवनेश यादव, अनूप यादव, प्रशांत यादव, अजय, दीपक, मुशाहिद, मोहसिन, आकाश यादव, हरेंद्र, मुकेश, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।