फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kotedar accused of discounting, investigation ordered

Bareilly News: कोटेदार पर लगाया घटतौली का आरोप, जांच के आदेश

Sat, 15 Feb 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kotedar accused of discounting, investigation ordered
नवाबगंज फोटो 1 कोटेदार की एसडीएम से ​शिकायत कर लौटते ग्रामीण - फोटो : bisnah
नवाबगंज। तहसील के गांव जरपा मोहनपुर के राशन विक्रेता पर एक दर्जन से अधिक कार्डधारकों ने आधा किलो राशन कम देने के साथ ही अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भदपुरा ब्लाॅक के जरपा मोहनपुर गांव के कार्डधारक गया प्रसाद, रजो देवी, रेखा देवी, जगदीश कुमार, ओमपाल, अरविंद कुमार, अमर सिंह, पूनम देवी, नन्हे लाल, केशवती, राधा देवी आदि ने गांव के राशन विक्रेता पर प्रत्येक यूनिट पर आधा किलो राशन कम देने, इसका विरोध करने पर गाली गलौज करने, एक माह का राशन ब्लैक कर हर दूसरे माह में राशन देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मशीन से फिंगर लगवाया जाता है, उस कांटे से राशन न देकर दूसरे कांटे से राशन देने के साथ ही पहले ही अंगूठे के निशान लगवा लिया जाता है। विरोध करने पर राशन न देने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मामले में संज्ञान लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed