फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kohadhapir overload Substation , Transformer crashing

कोहाड़ापीर उपकेंद्र ओवरलोड, ट्रांसफार्मर धड़ाम

Fri, 20 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 20 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन में सिर्फ तीन दिन बचे हैं, अफसर तैयारी व्यवस्था में जुटे हैं। उधर, बिजली विभाग अपना सिस्टम नहीं संभाल पा रहा है। गुरुवार शाम कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे प्रेमनगर, ब्रजलोक कालोनी, कोहाड़ापीर, बानखाना समेत कई दर्जनों इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। देर शाम तक सप्लाई सामान्य नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान से बिजली सप्लाई-व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है। बुधवार में एक तार टूटने से दस घंटे तक सिविल लाइंस 66 केवी उपकेंद्र देर रात तक प्रभावित रहा। गुरुवार में कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर लगे दो ट्रांसफार्मरों से एक धराशायी हो गया। बताया जाता है कि सप्लाई बैलेंस सही नहीं होने से एक ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया है। दस एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने पर अफरा तफरी फैल गयी। खबर मिलते ही अधिशासी अभियंता नंदलाल ने एसडीओ शाहदाना राजेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख इंजीनियर लगाए। रात दस बजे बाद बारी बारी से प्रभावित इलाकों में सप्लाई करायी। 
विज्ञापन


ये इलाके प्रभावित रहे
आजाद इंटर कालेज सैलानी मार्ग स्थित बीएस/4 पर लगा एक ट्रांसफार्मर लगाते ही धराशायी हो गया। इससे आसपास इलाकों में आधी रात तक ब्लैक आउट बना रहा। रोहली टोला, चक, कांकर टोला, कटरा चांद खां, बालजती, आजाद नगर आदि इलाकों में शाम सात बजे सप्लाई ठप हो गयी। करीब पांच घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पायी। कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर आए संकट से भूड़, पटे बजरिया, नैनीताल मार्ग, अशोक नगर, टीबरी नाथ कालोनी, ब्रजलोक कालोनी, धोबी चौराहा, प्रेमनगर समेत कई इलाके देर रात तक प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल ब्राडबैंड फिर ठप
 बीएसएनएल दूरसंचार सेवाएं सप्ताह में दूसरी बार फिर ठप हो गई वहीं ब्राडबैंड भी बंद हो गया। इस कारण बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय, एटीएम, बैंक और प्रमुख कॉलोनियां में सेवाएं भी प्रभावित रहीं। 
हर दिन कहीं न कहीं बीएसएनएल संचार सेवाएं ठप हो रही हैं। बुधवार की शाम आरकेयू एक्सचेंज में लगा ब्राडबैंड सिस्टम गड़बड़ा गया। उप महाप्रबंधक अतुल मिश्र ने जानकारी पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढकर सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम सेवाएं बहाल हो सकी। आएदिन सेवा बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं में गुस्सा बढ़ रहा है।

जीएम नदारद, सेवाएं ठप
जीएम पद खाली होने से निचले कर्मियाें पर कोई अंकुश नहीं है। विभाग में केबल और ड्रॉप वायर की कमी होने से बेसिक फोन की सुविधाएं अस्त-व्यस्त हैं। बेसिक फोन और ब्राडबैंड सही कराने वाले कई दिन विभाग में चक्कर लगाते रहते हैं। फोन बिल भी समय से वितरित नहीं हो पा रहे हैं। प्रबंधन नौ माह में महाप्रबंधक पद पर तैनाती नहीं कर पाया है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर जीएम चरन सिंह बरेली स्थानांतरित कि ए गए थे। सिंह ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। मुरादाबाद जीएम आरएस यादव बरेली में अतिरिक्त काम देख रहे हैं, इसलिए कई प्रमुख नीतिगत मामलों में फैसला नहीं हो पाता है। वहीं बरेली जिला में डिजिटल इंडिया योजना विभागीय लापरवाही और रेग्युलर जीएम नहीं होने से प्रभावित हैं। यह योजना मई माह में पूरी होनी थी। स्थिति यह है कि अभी तक एक भी ग्राम पंचायत में ओएफसी लाइन नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed