{"_id":"60085b7d961c644ac93a20a5f6bbc3fa","slug":"kohadhapir-illegal-construction-in-the-two-decade-old-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहाड़ापीर में दो दशक पुराने अवैध निर्माण तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहाड़ापीर में दो दशक पुराने अवैध निर्माण तोड़े
बरेली
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले दो दशक से कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप पर नगर निगम के लोगों की ही साठगांठ से हुआ अवैध निर्माण आखिरकार मंगलवार को ढहा दिया गया। जेसीबी से 14 पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए जिनमें कई दुकानें हैं। दुकानदाराें का कहना था कि अतिक्र मण हटाने से पहले उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया था।
कोहाड़ापीर चौराहे के पास इस अतिक्रमण को नगर निगम ने कभी हटाने की कोशिश ही नहीं की इसलिए ही कईयों ने पक्की दुकानें बनवा ली और शटर लगवा लिया। कुछ लोगों ने तो नाले के ऊपर दीवार भी खड़ी कर दी थी। अतिक्रमण हटवाने के लिए एक्सईएन गयूर अहमद वहां मौजूद रहे। साथ ही दो थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात रही। अतिक्रमण हटाने से पहले कोहाड़ापीर पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनाें को रोका गया।
राम सिंह नहीं थे
बरेली। पिछले कई सालों से अतिक्रमण प्रभारी बने रहे नगर निगम के सहायक मोहर्रिर राम सिंह जाटव के बिना ये अक्रिमण व्रिोधी आभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार और एक्सईएन गयूर अहमद ने किया। आसपास लोग खुद इस बात से चकित रहे कि आखिर कैसे यहां से अतिक्रमण हट गया, पहले तो केवल खानापूरी ही होती थी इस बार तो पक्के अतिक्रमण भी उखाड़ कर फेंक दिए गए।
विज्ञापन
नैनीताल रोड साफ करना जरूरी
एक्सईएन गयूर अहमद का कहना है कि लोगों के अतिक्रमण से जलभराव हो रहा था। नाला पट चुका था और रास्ते में जाम भी लगता था। उन्हाेंने बताया कि नैनीताल रोड को साफ करना जरूरी है।
- अपना सामान बटोरते रहे लोग
अतिक्रमण हटने के बाद लोग अपना सामान बटोरने में लगे रहे। यहां लोहे की चादरें, शटर से दुकानें बनवाई गई थी। दुकानदाराें में शामिल मो. अदनान, ओमकार शर्मा, मनोज वर्मा, महेश पंडित, इकबाल, लाला, प्रमोद, कय्युम भाई, मुन्ने भाई, शरीफ, जफर कुरैशी, दानिश रजा, मो. शाहिद हुसैन, फारुख आदि का कहना था कि पेट्रोल पंप को भी हटाया जाना चाहिए।
- पेट्रोल पंप को लेकर पीडब्ल्यूडी के पाले में गेंद
कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप को लेकर लोगाें ने विरोध किया। गयूर अहमद का कहना है कि पंप का जो हिस्सा नाले के ऊपर था उसे हटा दिया गया है लेकिन पंप ने कितना अतिक्रमण किया है इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी को होगी। उन्हाेंने बताया कि अगर अतिक्रमण पाया गया तो यह भी हटाया जाएगा।