फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Knowledge, action and good upbringing are essential for the success of the new generation.

Bareilly News: नई नस्ल की कामयाबी के लिए इल्म अमल और अच्छी तरबियत जरूरी

Sat, 31 Oct 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 31 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Knowledge, action and good upbringing are essential for the success of the new generation.
बरेली। उर्स-ए-हामिदी के मौके पर दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें 149 छात्रों की दस्तारबंदी कर उनको सनद दी गई। इसमें 25 मुफ्ती, 62 हाफिज-ओ-कारी, 62 आलिम शामिल रहे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि नई नस्ल की कामयाबी के लिए इल्म, अमल और अच्छी तरबियत बेहद जरूरी है। इल्म का असर इन्सान के किरदार में नजर आना चाहिए।
विज्ञापन

मदरसे के सदर मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि इल्म इन्सान में समझ पैदा करता है। इस दौरान मुफ्ती मोइनुद्दीन, सैयद कफील हाशमी, अख्तर हुसैन, मुजीब, सैयद शाकिर अली, जमील, कलीम-उर-रहमान, इब्राहीम, कमर रजा की मौजूदगी में देशभर से आए उलमा की तकरीरें हुईं। पूर्व में जलसे का आगाज मुफ्ती जईम रजा मंजरी ने कुरान की तिलावत से किया। समारोह के मेहमान-ए-खुसूसी उत्तराखंड के राज्य हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा खां रहे। संचालन कारी यूसुफ रजा संभली ने किया।
विज्ञापन

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने इनामी मुकाबले में विजयी छात्रों के नामों की घोषणा की। तकरीरी मुकाबले में पहला इनाम नेपाल के मौलाना अरशद रजा, शायरी में बिहार के मौलाना रहबर रजा और तहरीरी मुकाबले में पहला इनाम मौलाना अरबाज रजा मंजरी को मिला। मुजाहिद बेग, नाजिम रजा, शान रजा, सैयद अनवारुल सादात, मास्टर जुबैर रजा आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed