फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kites flying with RDX and AK47

आसमान में ‘आरडीएक्स’ और ‘एके 47’ से भी उड़ती हैं पतंगे

Thu, 15 Feb 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Feb 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kites flying with RDX and AK47
शहामतगंज पुल पर उड़ती पतंगों के मांझे से लोगों के घायल होने के बाद एक और मांझा चर्चा में आया है, जिस मांझे को धार देने के लिए कारीगर बारूद का इस्तेमाल करते हैं। बेहद खतरनाक यह मांझा चायनीज (सिंथेटिक ) मांझे की तरह नुकसान पहुंचाता है। किला के बाकरगंज और जखीरा में बनने वाले इस मांझे के नाम भी बारूद पर रखे जाते हैं। मसलन, आरडीएक्स, एके 47, खूनी मांझा, आसमानी धमाका, ब्लेड जैसी धार वाला मांझा। महिला सिपाही की गर्दन कटने के बाद चायनीज मांझे के साथ यह मांझा भी पुलिस के निशाने पर आया है। किला थाने के प्रभारी कमलकांत वर्मा के मुताबिक बाकरगंज और जखीरा में यह मांझा तैयार करने वाले जाकिर खरगोश, यासीन छुटका, फरीद बेग, मकमूद, तौफीक सहित आधा दर्जन कारीगरों के नाम सामने आए हैं। जल्द उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस-प्रशासन की बैठकों में भी इस मांझे की चर्चा हो चुकी है, लेकिन कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब चायनीज मांझे के साथ इस मांझे पर भी कार्रवाई होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed