फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

बर्बाद फसल के सदमे में एक और किसान ने दम तोड़ा

Thu, 02 Apr 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के सदमे में एक और किसान की मौत हो गई। वह मंगलवार शाम खेत में गया था। लौटा तो हार्टअटैक पड़ गया। बुधवार सुबह बिस्तर पर मृत मिलने पर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने 10 प्रतिशत नुकसान के आंकलन की बात कही है।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक के फुलासी गांव में रहने वाले 60 वर्षीय सत्यपाल सिंह अविवाहित थे। उनके पास सात बीघा जमीन थी जबकि सात बीघा जमीन छोटे भाई की थी। छोटे भाई महीपाल की सात साल पहले मौत होने पर उनके तीनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उन पर थी। घर वालों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे वह खेत से लौटे तो सीने में दर्द और बेचैनी की बात कही थी। उन्होंने भतीजों से यह भी कहा कि इस बार फसल ने सपने तोड़ दिए हैं। बुधवार सुबह भतीजे ने चाय के लिए उन्हें जगाया तो कोई हरकत न होती देख परिवार के लोगों को बुला लिया। सत्यपाल की मौत हो चुकी थी। तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव गांव पहुंचे। उन्होंने लेखपाल वाहिद खां को नुकसान का सर्वे करने को कहा। लेखपाल ने अधिकतम दस प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट दी है।   
विज्ञापन


इस बार छत डालने की तैयारी थी
सत्यपाल के भतीजे जोगेंद्र, विष्णु और राहुल ने बताया कि इस बार वह गेहूं की फसल कटने पर दो कमरों की छत डालने की बात कह रहे थे। ईंट पहले ही खरीद ली थी। मंगलवार शाम वह काफी परेशान दिख रहे थे। खाना भी बेमन से खाया था। वह बार-बार कह रहे थे कि इस बार शायद मकान का काम पूरा नहीं हो पाएगा। गांव के विशंभर और मुकेश ने बताया कि सत्यपाल ने खुद शादी नहीं की मगर भाई और भतीजों के लिए हर समय चिंतित रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ यह मामला अभी संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी और मानक में आने पर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी’ गौरव दयाल डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed